Raipur

CG Honeytrap : महिला ने चिकनी – चुपड़ी बातों में फंसाया, फिर शराब के नशे में आपत्तिजनक फोटो खींच करने लगी ब्लैकमेल

रायपुर : राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने दो महिलाओं पर दोस्ती का फायदा उठाकर नशीला पदार्थ पिलाने, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने में 2.17 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पहले दोस्ती, फिर घर बुलाकर रची साजिश

पुलिस के अनुसार, बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार (54) की पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी।शिकायत में बताया गया है कि 6 जनवरी 2026 को महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

शराब में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया।करीब चार से पांच घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। इसके बाद वह किसी तरह कपड़े पहनकर अपने घर लौट गया।

अश्लील तस्वीरें दिखाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

पीड़ित के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद महिला ने उसे फिर घर बुलाया और दूसरी महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं।आरोप है कि महिलाओं ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसकी पत्नी, बेटे तथा अन्य परिजनों को भेजने की धमकी दी। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित ने 8 जनवरी को 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

छह महीने में 2.17 लाख रुपये की वसूली

शिकायत के अनुसार, पहली रकम मिलने के बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। आरोप है कि महिलाओं ने अलग-अलग किस्तों में पैसे वसूले—जनवरी : 50,000 रुपये, फरवरी : 48,000 रुपये, मार्च : 45,000 रुपये, अप्रैल : 46,000 रुपये, मई : 46,000 रुपये, जून : 30,000 रुपये, इस तरह पीड़ित से कुल 2.17 लाख रुपये वसूल लिए गए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी महिलाएं आगे भी पैसे की मांग कर रही थीं और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रही थीं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 82