Gariyaband

CG : छात्राओं को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

गरियाबंद : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आदिवासी कन्या आवासीय आश्रम में पढ़ने वाली 13 छात्राओं के साथ मारपीट की गई है। आश्रम में पदस्थ एक महिला शिक्षिका पर छात्राओं को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।

मामला सामने आने के बाद छात्राओं के पालक भड़क उठे और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्राओं को कक्षा में नहीं, बल्कि कमरे में बंद कर पीटा गया, जिससे कई छात्राओं को मानसिक आघात भी पहुंचा है।

घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी, तो उन्होंने तुरंत मोर्चा खोलते हुए आश्रम प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच समिति का गठन कर दिया है। अब यह देखना अहम होगा कि छात्राओं को न्याय मिलेगा या फिर मामला कागजों में दब जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4