Raipur

CG Crime : युवक की हत्या कर जलाई लाश, इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर : राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा और तुरंत विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में हर पहलू से छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में खेत में लाकर जलाया गया। पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47