Bilashpur

CG Crime : कट्टे की नोक पर सराफा कारोबारी से लूट, फायरिंग कर कोराबारी पर किया जानलेवा हमला, ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर हुए फरार

बिलासपुर : बिलासपुर में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और ज्वेलरी शाॅप के संचालक के सिर पर भी हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद ज्वेलरी से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास नकाबपोश हमलावरों ने बाइक और कार से मौके पर पहुंचे। और सराफा कारोबारी की कार के सामने अपनी कार अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने कट्टे से फायरिंग करते हुए कार में बैठे संचालक संतोष तिवारी के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। इस घटना से दहशत में आये कारोबारी कुछ समझ पाते इसी बीच हमलावरों ने ज्वेलरी व्यापारी से कार और ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

वहीं जिस मारूति वैन और बाइक से हमलावर मौके पर पहुंचे थे, उसे घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गये। उधर सरेराह कट्टे की नोक पर हुए इस लूट की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शहर में नाकेबंदी कर फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। वहीं पुलिस की जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात रिकार्ड मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मौके से बरामद वैन और बाइक के आधार पर लुटेरों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

चोरी की हो सकती है वैन और बाइक

बिलासपुर में हुए इस लूट की वारदात में जिस तरह से लुटेरों ने घटना के बाद मौके पर ही अपनी मारूति वैन और बाइक को छोड़ दिया, और सराफा कारोबारी की कार लूटकर फरार हो गये। उससे पुलिस को आशंका है कि उक्त वैन और बाइक चोरी की हो सकती है। पुलिस को ये भी आशंका है कि शातिर लुटेरे पहले से ही सराफा कारोबारी की रेकी कर रहे होंगे। जिसके लिए उन्होने सुनियोजित तरीके से चोरी की वैन और बाइक का जुगाड़ करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जब्त वैन और बाइक के चेचिस नंबर और पंजीयन नंबर के आधार पर उक्त दोनों वाहनों के मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

CG News : पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सजा बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित भैसमा तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण…

1 of 27