Mahasamund

CG Crime : शहर में बेखौफ लुटेरे, National Highway – 53 पर स्थित पेट्रोल पंप में लूट की बड़ी वारदात

महासमुंद : जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेका में बीती रात लुटेरों ने नेशनल हाईवे 53 पर स्थित अमित अग्रवाल के HP पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

चाकू की नोक पर वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात तकरीबन 02:18 बजे की है। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने वहां तैनात सेल्समैन हेमन्त साहू और रोहन साहू को घेर लिया और उन पर चाकू अड़ा दिया। बदमाशों ने सेल्समैन के पास रखे 36 हजार 5 सौ रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुए लुटेरे

लूट की यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG News : जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, FIR के निर्देश …. मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…

CG News : 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

महासमुंद : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30…

1 of 4