दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक होटल में विवाद के बाद कुछ युवकों ने मिलकर ऋषिन निर्मलकर नाम के एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई के चलते ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया था। तिसहि को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं अब पुलिस की टीम ने वारदात के बाद से फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पूरा मामला 20 जनवरी 2026 का है। यहां आरोपियों ने इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन ऋषि के साथ पैसों की लेन-दें को लेकर जमकर मारपीट की थी। इस मारपीट में ऋषि गंभीर रूप से घायल ही गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ऋषि की मौत हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस ने फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव भी शामिल है।
पीएम रिपोर्ट में हुआ था बड़ा खुलासा
ऋषि के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर में अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई थी। जांच के आधार पर यह सामने आया कि ऋषि निर्मलकर के साथ इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद एनएसयूआई स्कूल विंग के जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबुल किया था।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रशांत राव (26 वर्ष), निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रशांत राव एनएसयूआई स्कूल विंग जिला अध्यक्ष और दुर्ग जिला संयोजक है। प्रशांत राव के बयान के आधार पर पुलिस को एक और आरोपी की जानकारी मिली, जिसकी पहचान लक्की के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार किया। वहीं अब पुलिस ने वारदात में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।






















