Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG Crime : छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एमसीबी : जिले के चिरमिरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबिकापुर में बीते दिनों हुए निर्भया जैसी दरिंदगी के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दिया था। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कुचल दिया गया था।

आरोपी पर सरगुजा आईजी द्वारा 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अंबिकापुर में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था, जिसे निर्भया कांड जैसी क्रूर घटना बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच चिरमिरी पुलिस को वायरल फोटो के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिला।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिला अस्पताल एमसीबी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अंबिकापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जो उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। मामले में आगे की कार्रवाई अंबिकापुर पुलिस द्वारा की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है और आमजन ने राहत की सांस ली है।

12 पसलियां टूटी थीं

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सेंटो बाग के अनुसार, मृतका की छाती की दोनों तरफ की 12 पसलियां टूट गई थीं। सिर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। गले पर दबाने के निशान थे. महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाली गई थी। ऐसे संकेत मिले कि आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG Job News : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, फटाफट करें आवेदन

एमसीबी : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

1 of 3