Raipur

CG Crime News : खदान में मिली सिर कटी लाश मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : राजधानी रायपुर में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि नवा रायपुर इलाके में स्थित ब्लू वाटर खदान में आज ग्रामीणों ने एक सिर कटी लाश देखी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिर कटी लाश को पानी से बाहर निकालकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में एक लाश तैरता हुआ देखा। शव की हालत संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि शव का सिर धड़ से पूरी तरह से अलग होकर गायब है। पुलिस की जांच में मृतक का सिर न तो पानी में मिला है और न ही आसपास के क्षेत्र से कोई सुराग मिल सका।

पुलिस इस पूरे घटना को हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने अज्ञात शख्स की निर्मम हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर दूसरे जगह पर ठिकाने लगा दिया होगा। पुलिस को ये भी आंशका है कि हत्या की वारदात कहीं और अंजाम देने के बाद लाश के धड़ को खदान क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए हर एंगल में जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52