Dhamtari

CG Crime News : फर्जी आईटी की रेड; 26 दिन बाद एफआईआर, संदिग्धों से पूछताछ जारी ….

धमतरी : धमतरी में पैथोलॉजी डॉक्टर के घर हुई फर्जी आईटी (इनकम टैक्स) रेड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही। यह घटना धमतरी शहर के रत्ना बांधा रोड पर स्थित पैथोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप राठौर के निवास पर हुई थी।
एफआईआर अनुसार, घटना 17 नवंबर 2025 की सुबह 11:30 बजे हुई।

उस समय 6-7 लोग दो गाड़ियों में आए और खुद को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर घर में घुस गए सीधे किचन तक जाकर घर के स्टाफ के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और किसी को फोन करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने घर की तलाशी ली, परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन ले लिए और लगभग डेढ़ घंटे तक रहे, लेकिन बिना कुछ जब्त किए या आधिकारिक नोट दिए चले गए।

शिकायत और गिरफ्तारी:

घटना के लगभग 26 दिन बाद, पीड़ित डॉक्टर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर 5 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है आगे की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करने की उम्मीद कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 5