Bilashpur

CG Crime : नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट, अस्पताल में खुली सौतेले पिता की दरिंदगी की पोल, हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुष्कर्म के बाद आठ महीने की थी प्रेग्नेंट मिली

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

शिवरीनारायण से किया गया गिरफ्तार

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

बिलासपुर : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता…

CG News : नगर निगम में MIC की बैठक में बवाल, सभापति के बैठक में उपस्थिति पर गरमायी राजनीति, पार्षद ने जतायी आपत्ति

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी की बैठक के बवाल हो गया। मेयर इन काउंसिल…

CG Viral Video : चल मेरे भाई …” नशे में धुत दोस्त का दिखा अनोखा याराना, सड़क पर लड़खड़ाती दोस्ती का वीडियो वायरल

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर की सड़कों पर उस वक्त हंसी – मजाक और अफरा-तफरी का…

1 of 21