अपराध

CG Crime : लिव इन पार्टनर ने की थी प्रेमिका की हत्या, महिला ने मारा झापड़, तो गुस्साये प्रेमी ने पटककर ले ली जान, तीन गिरफ्तार

दुर्ग : भिलाई शहर के सुपेला थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को सामने आया महिला की हत्या का रहस्यमय मामला आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास नाले से एक बोरे में बंद सड़ा-गला महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। शुरुआती जांच में मामला बेहद जघन्य और सुनियोजित प्रतीत हो रहा था, लेकिन अब पुलिस ने इस हत्याकांड का पूरा सच सामने ला दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी व्यक्ति ने की थी जिसके साथ वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी की पहचान तुलाराम बंजारे के रूप में हुई है, जो मृतका के साथ दुर्ग जिले के नगपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। इस वारदात में तुलाराम के भाई और उसके एक दोस्त की भी संलिप्तता सामने आई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एएसपी दुर्ग सुखनंदन राठौर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 दिसंबर की देर शाम तुलाराम और मृतका ने साथ में शराब पी थी। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में मृतका ने तुलाराम को थप्पड़ मार दिया। यह बात तुलाराम को नागवार गुज़री और उसने आपा खो दिया। गुस्से में उसने मृतका का सिर जोर से दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद घबराए तुलाराम ने अपने भाई और एक दोस्त को बुलाया। तीनों ने मिलकर घटना को छिपाने की साजिश रची। शव को बोरे में बंद किया गया और रात के अंधेरे में चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास नाले में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद तुलाराम ने आसपास के लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी फैला दी कि महिला नगपुरा अपने परिचितों के यहां चली गई है।

करीब सात दिन बाद नाले से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने बोरे से शव बरामद किया, जिसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। पहचान मुश्किल थी, लेकिन मृतका की भाभी ने शरीर पर बने टैटू के आधार पर उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हुई और संदेह की सुई सीधे तुलाराम की ओर घूम गई।

पूछताछ के दौरान तुलाराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके भाई व दोस्त की भूमिका भी उजागर हो गई। सीएसपी क्राइम ने बताया कि तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद हत्या की पूरी कड़ी स्पष्ट हो गई। फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9