Dhamtari

CG Crime : मछली कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, 40 से बार किये वार, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

धमतरी : धमतरी जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगरी-गरियाबंद मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विपलभ मंडल के रूप में हुई है। वह मछली कारोबार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि वारदात के समय वह अपने साथी के साथ मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने विपलभ मंडल के साथी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने विपलभ मंडल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।

इस घटना में मछली कारोेबारी की मौके पर ही मौत हो गयी। उधर इस घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG News : फ्रूटी में मिला जहरीला कीड़ा, पीते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, फूड विभाग को फ्रूटी भेजा गया जांच में ….

धमतरी : जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2…

1 of 8