Raipur

CG Crime : पिता की हैवानियत ने रिश्तों को किया शर्मसार, 2 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने हत्यारे बाप के साथ मां को किया अरेस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक पिता की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने 2 साल के मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है सौतेले बाप की इस करतूत में बच्चे की मां भी सहयोगी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी शख्स और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां हीरापुर के सतनामीपारा इलाके आकिब खान का परिवार निवास करता है। आरोपी पिछले 15 दिनों से 2 साल के सौतेले मासूम बच्चे के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी अपनी पत्नी रेशमी ताम्रकार के साथ मिलकर मासूम बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा था।

आसपड़ोस के लोगों की माने तो आरोपी आकिब ने हाथ मुक्के से मासूम बच्चे को मारकर उसे मौत के घाट उतारा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर आरोपी आकिब खान को गिरफ्तार कर उसकी पत्नी रेश्मी ताम्रकर को हिरासत में ले लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52