Raipur

CG Crime : पत्नी पर हंसिया से जानलेवा हमला, वायरल वीडियो के बाद आरोपी पति गिरफ्तार देखे पूरा वीडियो

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चे पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पीड़िता चेतनी परमार माता गैरेज के पीछे अग्रवाल साइकिल शोरूम में झाड़ू-पोंछा का काम करती है।

शनिवार सुबह वह शोरूम के बाहर थी, तभी उसका पति युगांधर परमार वहां पहुंचा और उसे जबरदस्ती मंदिर हसौद चलने के लिए दबाव बनाने लगा। चेतनी के इनकार करने पर युगांधर ने कपड़े में छिपाया हुआ हंसिया निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान चेतनी की पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं, साथ ही गोद में मौजूद उनके बच्चे को भी जख्म पहुंचे।

हमले के बाद चेतनी भागकर शोरूम के अंदर गई, जहां कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युगांधर को धर दबोचा। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता और बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 132