Bemetra

CG Breaking : वन विभाग की नर्सरी में 100 से अधिक गायों की मौत! वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बेमेतरा : बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिटकुली, उसलापुर के पास वन विभाग के द्वारा लगाए गए डेढ़ सौ एकड़ के नर्सरी के अंदर लगातार गायों की मौत का सिलसिला जारी है। यहां 15 दिनों के अंदर 100 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण युवक ओंकार साहू ने नर्सरी के अंदर जाकर वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल कर दिया। जिसके बाद से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।

भोजन और पानी के अभाव में अब गायों की मौत

दरअसल किसानों के द्वारा अपनी फसलों को बचाने के लिए बंदैलिन गायों को नर्सरी में रखा गया है। जहां नर्सरी चारों तरफ से जालीतार से घिरा हुआ है। इसके चलते 100 से भी ज्यादा गाय उस नर्सरी के अंदर कैद में हैं। जहां भोजन और पानी के अभाव में अब गायों की मौत होना शुरू हो गयी है। गायों की मौत के बाद जब ग्रामीणों को बदबू आने शुरू हुई तब युवक ने जाकर अंदर का नजारा देखा और वीडियो बनाकर वायरल किया। जिसके बाद अब प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मृत गायों को गड्ढे में दबाने की तैयारी

फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। पशु विभाग के टीम ने पहुंचकर मृत गायों के शव के पीएम की तैयारी में है। वहीं ग्रामीण किसानों ने कहा है कि जब तक कोई उच्च अधिकारी नहीं आते तब तक किसी प्रकार मृत गायों को कुछ नहीं करने दिया जाएगा। सभी लोगों ने वहीं पर गायों की परमानेंट व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं राजस्व की टीम अब मृत गायों को गड्ढे में दबाने की तैयारी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि क्षेत्र के किसानों द्वारा लगातार प्रशासन को गायों से फसलों को बचाने को लेकर ज्ञापन दिया गया। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो किसानों के द्वारा गायों को नर्सरी में कैद कर दिया गया। अब नर्सरी में चारे पानी के अभाव में गायों की मौत होने का सिलसिला जारी हो चुका है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रशासनिक व्यवस्था करने की बात कही है लेकिन देखना होगा कि प्रशासन आगे किस प्रकार का कदम उठाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कलेक्टोरेट में ठेकेदार का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या की कोशिश

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,…

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

1 of 2