Kanker

CG Breaking : IED ब्लास्ट में इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद, घायल चौथे जवान ने भी तोड़ा दम

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान हुए IED विस्फोट में चार जवान शहीद हो गए। यह घटना 2 मई 2026 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुई।

पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों की टीम नियमित सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन और डी-माइनिंग अभियान के तहत रवाना हुई थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए। इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही शहीद हो गए।

वहीं, बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को गंभीर हालत में तत्काल रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और अतिरिक्त फोर्स को भी अलर्ट किया गया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया है।

उन्होंने कहा कि लगातार अभियान चलाकर माओवादियों की साजिशों को नाकाम किया जा रहा है, लेकिन आज की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब कांकेर जिला पुलिस की टीम आईईडी को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रही थी, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिससे यह बड़ा नुकसान हुआ। इस घटना के बाद बस्तर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवानों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस और प्रशासन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप

कांकेर : जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

CG News : स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा – युवक का महिला डॉक्टर सहित स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

कांकेर : नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला…

1 of 6