Raipur

CG Breaking : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बेटा 5 दिन रहेगा ईडी की रिमांड पर, पप्पू बंसल ने खोले करोड़ों के लेन देन का राज

रायपुर : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को अब अपना बर्थडे ईडी की कस्टडी में मनाएंगे। दरअसल चैतन्य बघेल को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड की मांग की थी, जिस पर दोनों पक्षो के वकील की बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाला के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल द्वारा दिए गए बयान पर चैतन्य को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू बंसल ने आबकारी घोटाले में 100 करोड़ का लेन देन किए जाने का बयान दिया था। सहेली ज्वेलस से सहेली ज्वेलर्स से चैतन्य द्वारा करोड़ों रुपये लेने का पप्पू बंसल ने दिया था बयान।

बता दें कि आज सुबह ही ईडी की टीम ने पूरे दल-बल के साथ भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास पर दबिश दी थी। यहां छान​बीन के बाद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब देखने वाली बात होगी कि कथित आबकारी घोटाला मामले में क्या सामने आता है। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो फिलहाल जेल में हैं।

लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया था कि जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। गौरतलब है कि आज भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है और आज ही ईडी की छापेमार कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ”जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 133