Surajpur

CG Breaking : पुलिस – ग्रामीणों में झड़प, अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, पुलिस वाहन, बस व जेसीबी में तोड़फोड़, कई लोग घायल

सूरजपुर : सूरजपुर  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मामला सुंदरगंज गांव का है, जो लटोरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम लगभग 100 एकड़ शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हुई, वहां मौजूद कथित अतिक्रमणकारियों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। स्थिति अचानक उग्र हो गई और कुछ लोगों द्वारा पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान पुलिस के दो बस, एक जीप तथा जेसीबी मशीन में जमकर तोड़फोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पथराव और हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहनों के शीशे टूट गए और जेसीबी मशीन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा।

पथराव और झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर घायल पुलिसकर्मियों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। घटना के बाद अतिरिक्त बल को भी मौके पर भेजा गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही थी। वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पथराव और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि विवाद और अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

1 of 7