Raipur

CG Breaking : अनवर ढेबर पर एक और बड़ा एक्शन, शराब के बाद अब इस घोटाले में आया नाम, ऐसे की करोड़ों की हेराफेरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अनवर ढेबर के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने एक और अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। ढेबर के खिलाफ शराब दुकानों में मैनपावर सप्लाई और प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ओवर टाइम भत्ता देने के नाम पर करोड़ों का हेरफेर करने का आरोप है। बता दें कि ED ने 29 सितंबर को तीन व्यक्तियों से नकद 28 लाख रुपए जब्त किए थे। इसकी जानकारी कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन को सूचना प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर EOW ने एफआईआर दर्ज की थी।

जिसके बाद इसी सप्ताह आबकारी के सहायक आयुक्त नवीन तोमर को गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में पूछताछ करते हुए अनवर ढेबर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना में पाया गया है की CSMCL में षड्यंत्रपूर्वक मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से ओवरटाइम भत्ता के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान कराए गए। एजेंसी द्वारा प्रस्तुत बिल में अंकित भत्ते का भुगतान एजेंसी को किया जाता था और एजेंसी द्वारा यह राशि आगे संबंधित कर्मचारियों को दी जानी थी। साल 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम भत्ता के नाम पर लगभग ₹100 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया।

नियमानुसार यह राशि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को देय अतिरिक्त भुगतान थी और यह राशि बिलों के माध्यम से प्लेसमेंट एजेंसियों को इस उद्देश्य से भुगतान की जाती थी कि एजेंसियों द्वारा आगे संबंधित कर्मचारियों को वास्तविक भुगतान किया जाए। लेकिन असल में यह राशि कर्मचारियों को भुगतान न होकर एजेंसियों के माध्यम से अवैध रूप से कमीशन के रूप में निकाली व वितरित की जाती थी। इसका बड़ा हिस्सा आरोपी अनवर ढे़बर और आबकारी अधिकारियों तक पहुँचाया जाता था। आरोपी अनवर ढेबर को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

1 of 49