Bilashpur

CG Breaking : अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश जानें क्या है पूरा मामला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल राम अवतार जग्गी हत्याकांड में आज एक बड़ा मोड़ आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को करारा झटका देते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस आदेश के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

जानिए क्या है ये खौफनाक हत्याकांड?

घटना 4 जून 2003 की है, जब एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में कुल 31 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह इस केस में सरकारी गवाह बन गए थे। 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

हाईकोर्ट का आदेश

अमित जोगी के बरी होने के खिलाफ रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्टे लगाते हुए इसे वापस छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेज दिया था। आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अमित जोगी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

कौन थे रामावतार जग्गी?

रामावतार जग्गी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक प्रतिष्ठित कारोबारी भी थे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी माने जाते थे। जब विद्याचरण शुक्ल कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए, तब जग्गी भी उनके साथ चले गए। शुक्ल ने उन्हें छत्तीसगढ़ में NCP का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी हत्या को उस दौर की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्या माना जाता है।

इस मामले में ये पाए गए थे दोषी

जग्गी हत्याकांड में अब तक कई रसूखदार और पुलिस विभाग से जुड़े लोग दोषी पाए जा चुके हैं, जिनमें अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, और अन्य शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

CG News : पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सजा बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित भैसमा तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण…

1 of 27