Raipur

CG Breaking : मुख्यमंत्री का OSD बनकर प्रोफेसर को धमकाया, पत्नी से मामला नहीं सलटाया, तो अच्छा नहीं होगा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर में ठगी का एक अनूठा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री का OSD बनकर प्रोफेसर से ठगी का प्रयास किया गया।पूरा मामला राजधानी रायपुर का है। जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) बनकर फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर उपयोगकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन्स थाना की पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पीड़ित का नाम चिंतामणी पंडा (40) है जो रायपुर शिवानंद नगर में रहते हैं। आंजनेय यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक चिंतामणि के पास 15 दिसंबर को कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी रवि मिश्रा बताते हुए सबक सिखाने की धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि अगर पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद नहीं खत्म किया, तो ठीक नहीं होगा। साथ ही पत्नी के आवेदन को बड़े अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन तक भेजने की भी बात कही गयी।

जब पीड़ित ने अपने स्तर से पड़ताल की, तो पता चला कि कॉल करने वाला मुख्यमंत्री का ओएसडी नहीं, बल्कि कोई और है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने कॉल लॉग और ट्रूकॉलर की फोटो पुलिस को सौंपी है, जिन्हें डिजिटल साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47