Raipur

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप और भाजपा जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई 30 जून 2025 को जर्वे गांव की खराब सड़क को लेकर किए गए उग्र चक्काजाम मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद विधायक और अन्य सभी 12 आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

5 घंटे 30 मिनट तक किया था चक्काजाम

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 30 जून 2025 को जर्वे गांव से पीथमपुर गांव तक की खराब सड़क को लेकर कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, भाजपा की जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, जर्वे गांव की सरपंच उत्तरा कश्यप समेत कई लोगों ने मुख्य मार्ग पर करीब 5 घंटे 30 मिनट तक चक्काजाम किया था। घटना के दौरान मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने पिछले साल कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, भाजपा की जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, जर्वे गांव की सरपंच उत्तरा कश्यप समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

क्यों किया था चक्काजाम ?

यह आंदोलन जर्वे गांव से पीथमपुर गांव तक की बदहाल सड़क को लेकर किया गया था। इस मार्ग की खराब स्थिति से लंबे समय से ग्रामीण परेशान हैं और उनकी कई बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी को लेकर विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम किया था।

मुचलके पर किया गया रिहा

इस पूरे मामले में अब पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप और भाजपा जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर समेत कुल 12 लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया था हालाकिं सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG : “ड्रीम गर्ल” स्टाइल ठगी : लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

1 of 83