धमतरी : भारतीय जनता पार्टी ने धमतरी जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन पर यह सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैंस ने इस बार जंबो कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें विविध वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।घोषित सूची के अनुसार, कार्यकारिणी में 1 जिला अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।























