Janjgir - Champa

CG Big Road Accident : कार – बोलेरो में भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में पिता – पुत्र की मौत 2 अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर : जांजगीर जिला के बलौदा-अकलतरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरा और कार के बीच भिड़ंत हो गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मां और एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम अमोरा अकलतरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपनी पत्नी भगवती निर्मलकर, पुत्र राहुल निर्मलकर और भांजे शरद निर्मलकर के साथ ग्राम डोंगरी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम सभी कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलौदा थाना क्षेत्र से महज करीब 2 किलोमीटर दूर उनकी कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में रूपेश निर्मलकर और पुत्र राहुल निर्मलकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भगवती निर्मलकर और शरद निर्मलकर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

1 of 12