बिलासपुर : बिलासपुर से लगे निरतु गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त मातम छा गया, जब कोल फील बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट के भीतर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को दहला दिया। प्लांट परिसर में कोयला परिवहन के दौरान बैक हो रहे एक भारी ट्रेलर ने भीतर काम कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निरतु गांव निवासी खगेश पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। मिली जानकारी हादसे के समय ट्रेलर को प्लांट परिसर के अंदर बैक किया जा रहा था, तभी अचानक खगेश पीछे की ओर आ गया। चालक को उसकी मौजूदगी का अंदाजा नहीं था और कुछ ही पलों में ट्रेलर के पिछले पहिए युवक के ऊपर से गुजर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
CG Accident News : प्लांट में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच शुरू
Related Posts
CG News : “कलेक्टर संजय अग्रवाल की वजह से अमर अग्रवाल की कुर्सी खतरे में” मंच से मंत्री ने कर दी ऐसी टिप्पणी, चौक गये सब लोग ….
बिलासपुर : बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्का राजनीतिक माहौल बन…
CG Minor Rape Case : नाबालिग के हाथ पैर बांधकर बनाया उसे हवस का शिकार, जो आरोपी था ….
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के लोरमी के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और…
CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…
CG High Court : क्या आपने भी कोरोना काल में दी है निजी संस्थाओं में सेवाएं? मिलेगा ये बड़ा फायदा, पढ़ें हाईकोर्ट की टिप्पणी
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने अपने एक बड़े फैसले में कहा है कि कोरोना काल में निजी…
CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…
CG News : कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दो दुकानों तक फैली लपटें
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में आज कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच…
CG News : फर्जी CBSE स्कूलों का खेल उजागर बिना मान्यता दाखिले, पैरेंट्स ने देर रात कलेक्टर बंगले के बाहर खोला मोर्चा ….
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और…
Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…
CG News : मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर ये काम कर रही थी शातिर महिला, CCTV में कैद हुई वारदात
बिलासपुर : नवरात्रि के दौरान रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में बढ़ती भीड़ का फायदा…
CG Crime : दिनदहाड़े हत्या पुरानी रंजिश में युवक को पीट – पीटकर मार डाला, एक घायल
बिलासपुर : बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे…





















