बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 1 लाख रुपये की मांगी गयी रिश्वत की पहली किस्त 25000 रुपये लेते हुए एसडीओ को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई है, जहां अब से कुछ देर पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जनपद पंचायत के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने उप सरपंच से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि 1 लाख रुपये की मांग के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त देने के लिए उप सरपंच एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक किसी कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में यह राशि मांगी गई थी। उप सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। आज जैसे ही एसडीओ को पीड़ित पक्ष ने राशि सौंपी। एसीबी की टीम ने दबिश देकर एसडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल, एसीबी की टीम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
- Home
- Balodabajar - Bhatapara
- CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…
CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…
Related Posts
CG Crime : नाबालिग के साथ बर्बरता का मामला गरमाया सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड पर गंभीर आरोप, परिजनों ने दबाव और प्रलोभन का लगाया आरोप
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक नाबालिग बच्चे के साथ हुई कथित…
छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी हत्यारे को डबल आजीवन कारावास की सजा .. अवैध संबंध से जुड़ा है मामला, काँप उठा था पूरा ..
बलौदा बाजार : करीब दो साल पहले जिले में सामने आए एक जघन्य दोहरे हत्याकांड पर…
CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…
CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन
बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…
CG Breaking : प्लांट में ब्लास्ट, हादसे में 6 मजदूरों की मौत 4 की हालत गंभीर, घटना के बाद मचा हड़कंप, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां…
CG : शिक्षिका को रिलीव करने पर बौखलाये प्रधान पाठक पति ने खोया आपा, BEO आफिस में घुसकर दे दी धमकी, वीडियो वायरल
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल विकासखंड में पदस्थ ब्लॉक…
CG News : तालाब में दिखी बच्ची की लाश, गांव में हड़कंप …
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,…
CG Breaking : रिमांड के दौरान कैदी की मौत मामले पर मचा बवाल, परिजनों ने लगाये फर्जी मुकदमे के आरोप, कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ज्यूडिशियल रिमांड के दौरान एक कैदी…
CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील
बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…
CG Crime : कमरे में मिली पति – पत्नी की लाश, देखने वालों के भी उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…






















