Sarguja

CG : 500 के नकली नोटों की खेप लेकर पहुंचा डाकघर, अदालत ने सुनाई 5 साल की सख्त सजा

अंबिकापुर : नकली नोट चलाने की कोशिश में एक युवक को सख्त सजा का सामना करना पड़ा है। विशेष न्यायाधीश (एनआई एक्ट) अंबिकापुर के पीठासीन अधिकारी के.एल. चरयाणी की अदालत ने आरोपी कपिल गिरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 489बी और 489सी के तहत दोषी करार देते हुए 5 वर्ष का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह मामला 14 मई 2024 का है, जब कपिल गिरी प्रधान डाकघर अंबिकापुर पहुंचा था और खाते में नकद जमा करने के लिए 500 रुपये के कुल 58 नोट जमा किए। लेकिन जैसे ही नोटों की जांच शुरू हुई, डाकघर कर्मचारियों को शक हुआ क्योंकि कई नोटों का सीरियल नंबर एक जैसा था। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जांच में पुष्टि हुई कि सभी नोट नकली थे। आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामला विशेष न्यायालय में पहुंचा।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नकली नोटों का प्रचलन न केवल अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक है, बल्कि आम जनता की मेहनत की कमाई को भी खतरे में डालता है। ऐसे मामलों में कठोर सजा देना न्यायहित में आवश्यक है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कलेक्टरेट परिसर में चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अंबिकापुर : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई…

CG Breaking : रेबीज संक्रमित कुत्ते ने जिस बकरे को काटा, उसकी दे दी बलि, 400 ग्रामीणों ने किया मांस सेवन; गांव में दहशत

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सरगंवा में एक हैरतअंगेज और…

CG News : समोसा खाने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत, फूड पॉइजनिंग के कारण 7 लोग अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित तातापानी महोत्सव में खाने - पीने…

1 of 9