Balodabajar - Bhatapara

CG : बंद पड़े गौठान को बना दिया अवैध शराब की फैक्टरी, पुलिस ने मारा छापा तो उनके भी उड़ गये होश

बलौदाबाजार : बलौदा बाजार भाटापारा जिले में बंद पड़े गौठान को अवैध देशी शराब की फैक्टरी बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के ग्राम खैरी में पुलिस ने जब इस बंद पड़े गौठान में छापेमारी की तो मौके से महुआ शराब का बड़ा जखीरा बरामद कर जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम खैरी में बंद पड़े गौठान के कमरें में अज्ञात लोगों द्वारा देशी शराब तैयार कर आसपास के क्षेत्र में खपाया जा रहा था। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई, तो उन्होने मौके पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस के छापे से पहले ही गौठान का शराब फैक्टरी बनाने वाले आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई के बाद हुए खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में देशी शराब और अवैध सामान जब्त किए है। इसके साथ ही पुलिस की टीम इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। आपको बता दे इससे पहले मुुंगेली जिले में शराब तस्करों ने सरकारी स्कूल के कमरों को शराब रखने का अड्डा बना रखा था। जिस पर पुलिस के एक्शन के बाद तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…

1 of 4