Raigarh

CG : पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख 30 हजार की ठगी डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर समेत दो गिरफ्तार, छह आरोपी फरार

रायगढ़ : पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से ₹11 लाख 30 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में रकम वसूल की, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। आखिरकार पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छह अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायगढ़ डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर उत्तरा सिदार और कंप्यूटर ऑपरेटर संजू यादव के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक से आरोपियों ने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।

इस दौरान उन्होंने अलग-अलग बहाने से किश्तों में रकम ली, लेकिन लंबे समय तक नौकरी न लगने पर युवक ने जब पैसे वापस मांगे तो टालमटोल शुरू कर दी गई। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

CG Road Accident : भीषण हादसे मेें 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो…

1 of 7