Mahasamund

छत्तीसगढ़ में भाई का दरिंदापन, बहन ने इस बात से किया मना … तो सनकी ने दी खौफनाक सजा, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह…

महासमुंद : जिले के बसना थानाक्षेत्र में भाई के द्वारा बहन की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल बसना के वार्ड क्रमांक 15 आदर्श नगर निवासी सलीम जौहरी अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में अपनी मां एवं चार बहनों से अलग रहता है।

बीती रात सलीम जौहारी उम्र लगभग 24 वर्ष अपने माँ के घर आकर बाहर से ही अपने मां को कहने लगा कि आप मेरा ख्याल नही रखती है और गाली गलौच कर रहा था। इसी दौरान आरोपी की बडी बहन सलमा जौहारी उम्र लगभग 26 वर्ष घर के दरवाजे के पास आकर अपने भाई कों गाली गलौच करने से मना की तभी आवेश में आकर आरोपी युवक ने आंगन में रखे लकडी के गुटके से अपने बड़ी बहन के सिर पर दे मारा जिससे बहन सलमा बुरी तरह घायल हो गयी।

आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना दूसरी बहन ने बसना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी भाई सलीम के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

महासमुंद : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG News : जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, FIR के निर्देश …. मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…

1 of 4