ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : सीफूड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते 7 महिलाओं की हो गई मौत, मची अफरा – तफरी … 65 से ज्यादा घायल

तिरुवल्लूर : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है, एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से कारखाने में काम कर रहीं 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 65 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं, जिनमें से कई महिलाओं की हालत नाजुक है। हादसे के बाद कारखाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलायम के पास स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। हादसा उस वक्त हुई जब महिलाएं काम कर रही थी। सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 महिलाओं की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है, राहत बचाव कार्य जारी है।

ANI के मुताबिक, चेन्नई से NDRF के 30 जवानों की रेस्क्यू टीम पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुँची ताकि इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया जा सके। घटनास्थल पर बचाव और स्थिति को संभालने का काम जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

Breaking News : स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा मोल्टन आयरन, अब तक 8 लोगों की मौत

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिघला हुआ…

1 of 23