बिहार

Breaking News : हटाए गए इस जिले के एसपी, SDO समेत इन अफसरों पर भी गिरी गाज, इस वजह से लिया गया बड़ा एक्शन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई हिंसा और जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने इस मामले में एसपी, SDO समेत 4 अफसरों को हटा दिया है, जबकि एक SDPO को सस्पेंड किया गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम क्षेत्र में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक निष्क्रियता की शिकायतों के मद्देनजर उठाया गया है।

बता दें कि गुरुवार (30 अक्टूबर) को मोकामा में जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान RJD प्रमुख लालू यादव के सहयोगी माने जाने वाले दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के समर्थकों ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे बाहुबली नेता अनंत सिंह का हाथ है। हालांकि, अनंत सिंह ने पलटवार करते हुए इसे सूरजभान सिंह की साजिश बताया। अब यह मामला चुनावी माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना चुका है।

इन लोगों को मिली पोस्टिंग

घटना के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने बिहार DGP विनय कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। अब रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है। SDM की जगह 2022 बैच के IAS आशीष कुमार का तैनाती किया गया है। वहीं, SDPO राकेश कुमार की जगह CID के DSP आनंद कुमार सिंह की तैनाती की गई है। सस्पेंड SDPO अभिषेक सिंह की जगह ATS के DSP आयुष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

Breaking : प्रदेश की महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे पैसे नए आवेदन का विंडो हुआ क्लोज, क्या बंद हो जाएगी योजना?

पटना : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी और विधानसभा चुनावों में गेमचेंजर मानी जा रही…

1 of 5