कोलकाता : पश्चिम बंगाल से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बंगाल के नए सीएम नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। ‘दी डेली इंकलाब’ नामक फेसबुक पेज पर प्रसारित एक वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति मुख्यमंत्री के विरुद्ध हिंसक और बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है।
मिली जानकरी के अनुसार, फेसबुक पेज पर मौजूद दी डेली इंकलाब नाम के साथ बांग्लादेश का झंडा है जिससे अनुमान लगाया रहा है कि उक्त वीडियो बांग्लादेश में बना है, लेकिन बोलने वाला शख्स हिंदी साफ-साफ बोल रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
सीएम को ‘सीमा पर ही दफनाने’ की धमकी
वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी युवक सीएम अधिकारी को सीमा पर ही दफ़नाने और उन पर हमला करने की धमकी दे रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई हत्या के बाद इस तरह की धमकियों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
पीए की हत्या के बाद ही बढ़ाई गई थी सुवेंदु की सुरक्षा
वहीं दूसरी तरफ राज्य सचिवालय ने सीएम की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि, सीएम की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सुवेंदु अधिकारी को पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद, राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दस्ता उनकी सुरक्षा में तैनात है।




















