Bilashpur

CG Crime : अवैध संबंध के शक में खूनी खेल मासूमों और महिलाओं पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला, महिला की तड़प – तड़प कर मौत, 7 घायल

​बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में बुधवार को प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा।

बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में वह इस कदर अंधा हो गया कि जब उसे सलीम नहीं मिला, तो उसने घर में मौजूद बेगुनाह महिलाओं और बच्चों को ही अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने आव देखा न ताव और घर के भीतर मौजूद लोगों पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे घर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

इस बर्बर हमले में घर के पांच मासूम बच्चे और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद इलाके में व्याप्त भारी तनाव और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

CG News : पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सजा बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित भैसमा तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण…

1 of 27