Uttar Pradesh

Big Road Accident : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, पांच लोग जिन्दा जले

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर चांदौक चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और पलटने के बाद उसमें आग लग गई। इस भयावह हादसे में कार सवार पांच लोगों, जिनमें एक दो वर्षीय मासूम भी शामिल था, की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:50 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ। कार में सवार लोग बदायूं में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद के परिवार के रूप में हुई। इनमें उनकी बेटियां मोमिना, तनवीज, किशोरी निदा उर्फ जेवा, जुबेर अली और दो वर्षीय बेटा जैनुल शामिल हैं। घायल गुलनाज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना थी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ा और वह पुलिया से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे बचाव कार्य में मुश्किल हुई। बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 19