Road Accident

Big Road Accident : डंपर ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 20 की मौत, 20 घायल, पुलिस की टीम मौके पर

तेलंगाना : एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की जान चली गयी। गिट्टी से भरे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। मृतको में जिनमें 10 महिलाएं, एक 10 महीने का बच्चा और दोनों वाहनों के ड्राइवर शामिल हैं। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हुए भयावह सड़क हादसे ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया। हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खानपुर गेट के पास गिट्टी से लदे डंपर और तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TSRTC) की बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और गिट्टी सीधे बस के अंदर जा गिरी। इस दुर्घटना में कुल 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक 10 महीने का बच्चा, 10 महिलाएं और दोनों वाहनों के ड्राइवर शामिल हैं। हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कैसे हुआ हादसा?

यह बस विकाराबाद जिले के तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। सुबह के समय यात्रियों से भरी बस जब खानपुर गेट के पास पहुंची, तभी गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, डंपर ओवरस्पीड में था और ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर घुस गई, जिससे सामने और बीच के हिस्से में बैठे यात्री मलबे में दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।

बस को काटकर निकाले गए शव

हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें दिखाई दिया कि यात्री गिट्टी में दबे हुए मदद के लिए पुकार रहे थे। कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।बचावकर्मियों को शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए बस के हिस्सों को काटना पड़ा। ड्राइवर सीट और उसके पीछे का हिस्सा सबसे अधिक प्रभावित हुआ। पुलिस ने बताया कि इन सीटों पर बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग, पुलिस, दमकल और आपदा राहत दल ने मिलकर राहत अभियान चलाया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से गिट्टी हटाई गई और लोगों को बाहर निकाला गया।

घायलों का इलाज जारी, प्रशासन सतर्क

घायलों को पहले पास के अस्पतालों में ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को हैदराबाद रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ की तैनाती की है।पुलिस ने डंपर ड्राइवर की पहचान कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और गलत दिशा से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

1 of 5