Uttar Pradesh

Accident News : डंपर की टक्कर से नहर में गिरी फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच चला रेस्क्यू

कानपुर : उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस तेज रफ्तार डंपर की टक्कर के बाद रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों की चीख-पुकार गूंज उठी, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 19 फैक्ट्री कर्मचारी सवार थे, जिन्हें कानपुर देहात स्थित फैक्ट्री ले जाया जा रहा था।

जैसे ही बस रामगंगा नहर पुल से गुजर रही थी, सामने से आए डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा पलटी। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे बस पूरी तरह डूबने से बच गई। हादसे के तुरंत बाद कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और बाहर निकलकर बस की बॉडी पर चढ़ गए।

वहीं आसपास मौजूद लोग भी जान जोखिम में डालकर नहर में उतर गए और फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि हादसे में घायल कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

1 of 22