Surajpur

छत्तीसगढ़ में KISS नहीं देने पर महिला की हत्या, ऑटो में बैठते ही ड्राइवर ने की थी डिमांड, लाश को जंगल में फेंककर हुआ फरार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लटोरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला की हत्या किसी और से नहीं, बल्कि एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी ने महिला से KISS की डिमांड की थी, लेकिन उसने मना कर दिया।

इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका किसी काम से ऑटो में बैठकर जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने उससे अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और किस करने से इंकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद लटोरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से जुड़े…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 of 9