Raigarh

CG Viral Video : तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से दरिंदगी का वीडियों आया सामने, भीड़ ने दौड़ाकर खेत में घसीटा …. वर्दी फाड़कर किया अर्धनग्न देखे वीडियो

रायगढ़ : रायगढ़ के तमनार ब्लॉक में महिला टीआई के बाद अब एक महिला आरक्षक के साथ दरिदंगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि हिंसा के दौरान नाराज भीड़ ने एक महिला आरक्षक को मारने के लिए खेत में दौड़ाया। भागने के दौरान खेत में गिरी महिला आरक्षक को घसीटा गया। इस दौरान महिला आरक्षक खुद के बचाव के लिए हाथ जोड़कर मिन्नते करती रही, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उस पर हमला करते हुए वर्दी फाड़कर अर्धनग्न कर दिया।

गौरतलब है कि रायगढ़ के तमनार ब्लाक में JPL के कोल ब्लाॅक का स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे है। कोल ब्लाॅक के लिए 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध में 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर को सुबह लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण ने चक्काजाम कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश के बाद भी नाराज ग्रामीण धरना पर अड़े रहे। दोपहर के वक्त एकाएक हालात बिगड़ गए।

हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ने के बाद पत्थर और डंडा से पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ की चपेट में आयी तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम को महिलाओं ने लात-घूंसे से बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया था। वहीं इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक भी घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

महिला TI के बाद महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट का Video वायरल

महिला थाना प्रभारी के साथ हुए मारपीट का वीडियों वायरल होने के बाद अब इस हिंसा से जुड़ी एक और वीडियों वायरल हो रही है। इस वीडियों में नाराज भीड़ ने एक महिला आरक्षक को करीब आधा किलोमीटर दौड़ाया। भागने के दौरान महिला आरक्षक खेत में गिर गयी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे खेत में घसीटा गया। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर मदद की गुहार लगाती देखी जा सकती है।

वह नाराज ग्रामीणों से कहती दिख रही है कि मुझे माफ कर दो, छोड़ दो। बावजूद इसके नाराज लोगों ने महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। घटना से सहमी महिला आरक्षक की इस विनती पर प्रदर्शनकारियों ने एक न सुनी और महिला आरक्षक को चप्पल से मारने की बात कहते नजर आये।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

CG Road Accident : भीषण हादसे मेें 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो…

1 of 7