Surajpur

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बस में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। मृतक बस का ही कर्मचारी था, वहीं घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस हादसे पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई 0729 तेज रफ्तार में थी। देर रात घटित हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इसी बीच अचानक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई, जो कि सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के ब्रेकडाउन हालत में खड़ा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे।

लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और टूटी खिड़कियों से बस के अंदर प्रवेश कर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्री बस में फंसे थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही लटोरी और खड़गवा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस हादसे में बस के एक स्टाफ की मौत हो गयी है, पुलिस ने इस हादसे पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

1 of 8