Uttar Pradesh

टीम में चयन करवाने के नाम पर क्रिकेट खिलाड़ियों से हवस पूरी करने वाला कोच चढ़ा पुलिस के हत्थे, पत्नी से हो चुका है तलाक

वाराणसी : क्रिकेट सिखाने और प्रमुख क्रिकेट टीमों में चयन करवाने का झांसा देकर नाबालिग खिलाड़ियों को हवस का शिकार बनाने वाले कोच को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी प्रकार की कृत्यों के चलते जेल की हवा खा चुका है और ऐसी ही हर​कतों से परेशान होकर उनकी पत्नी ने भी तलाक ले लियश है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

खिलाड़ियों से पूरी करता था हवस

मिली जानकारी के अनुसार मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मुरारीलाल नाम का शख्स क्रिकेट एकेडमी चलाता था। क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए लोग मुरारीलाल के एकेडमी में खेलने आते थे, लेकिन यहां वो खिलाड़ियों को कुछ और ही सिखाने में लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलरूप से जंसा थाना के मीरावन का निवासी है, सीर गोवर्धनपुर में बच्चों को क्रिकेट सिखाता था।

पहले भी जा चुका है जेल

बताया गया कि आरोपी कोच ने अपनी बेहतर जान-पहचान का हवाला देते हुए प्रमुख क्रिकेट टीमों में खिलाड़ियों का चयन कराने का दावा किया। भेलूपुर थाना क्षेत्र में 14 और 15 साल के दो किशोर उसके पास क्रिकेट सीखने के लिए आते थे। कोच ने किशोरों को उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन कराने का झांसा दिया। पहले किशोर का मेडिकल चेकअप करने के बहाने उसने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद दूसरे किशोर के साथ लगातार तीन दिन तक कुकर्म करता रहा, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। एक किशोर को उसकी मां ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की जांच में किशोर ने अपनी आपबीती सुनाई।

पत्नी से चुका है तलाक

बता दें कि आरोपी कोच ने वर्ष 2021 में भी ऐसी ही हरकत की थी। उस समय उसने केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने का झांसा देकर ठगी की और किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुरारीलाल की गलत हरकतों के कारण उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया था। वह हमेशा किशोरों को अपना निशाना बनाता था। इस घटना ने न केवल खेल जगत को बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक कथित सास-दामाद की शादी का…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23