महारास्ट्र

भविष्यवक्ता और अंकशास्त्री का 47 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल महिला के साथ बंद कमरे में बना रहे थे संबंध, कई नामी महिलाओं का वीडियो भी बरामद

नाशिक : महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को भविष्यवक्ता और अंकशास्त्री अशोक खरात को महिलाओं का यौन शोषण करने और उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में फिल्माने और 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नाशिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अशोक खरात पर आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दरिंदगी की। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जाँच के दौरान मिले 58 वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक खरात ने धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाया था सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी कथित तौर पर धार्मिक क्रिया के नाम पर महिला के सिर पर तांबे का पात्र रखकर आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान पुलिस को अब तक 58 वीडियो मिले हैं, जिनमें कुछ चर्चित महिलाओं और सेलिब्रिटीज के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

सिन्नर तालुका का मंदिर और फार्महाउस जाँच के घेरे में

इस पूरे मामले में सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित एक मंदिर और उसके पास स्थित एक आलीशान फार्महाउस भी जांच के घेरे में है। 2010 में स्थापित इस मंदिर के ट्रस्ट से खरात का गहरा संबंध रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस फार्महाउस पर अक्सर बड़े राजनीतिक नेताओं, सेलिब्रिटीज और वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा रहता था।

खुद को बताता है नेवी का रिटायर्ड कैप्टन

अशोक खरात खुद को नेवी का रिटायर्ड कैप्टन बताता था और लोगों के बीच कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट व अंकशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बना रखी थी। कई राजनेता, कारोबारी और कलाकार उससे सलाह लेने पहुँचते थे। पुलिस अब आरोपी की उन संपत्तियों की भी जांच कर रही है, जो अलग-अलग शहरों में फैली हुई हैं और जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

आने वाले समय में हो सकते है कई खुलासे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल से बरामद 58 वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और आने वाले समय में इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई हैं।

What's your reaction?

Related Posts

पति निकला नपुंसक, पोते का हवाला देकर ससुर करते हैं संबंध बनाने की मांग; पूर्व ACP पर बहू ने लगाए आरोप

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से बहुत ही हैरान कर देने वाली कहानी सामने आयी है। यहां…

1 of 2