Bemetra

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI) दुलेश्वर चंद्रवंशी को उनके अशोभनीय और संदिग्ध आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि थाना प्रभारी ने अपने शासकीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण किया, जो कि एक अनुशासित बल के अधिकारी के लिए कतई स्वीकार्य नहीं है। सूत्रों के अनुसार, दुलेश्वर चंद्रवंशी पर कर्तव्य के दौरान अमर्यादित और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, जिसके आधार पर यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और अब सभी की निगाहें इस मामले में आगे की जांच व कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : BJP नेता ने नगर पालिका के सुपरवाइजर को मारा थप्पड़, नाराज कर्मियों ने थाने का किया घेराव, नेताजी के खिलाफ FIR दर्ज

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में नगर पालिका कर्मचारी को थप्पड़ मारना बीजेपी के नेता को…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

1 of 3