Bilashpur

CG Crime : स्कूल ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, शराब दुकान के पास मिली लाश जांच मे जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में काम करने वाले प्रहलाद कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सोन लोहरसी का रहने वाला था, जिसका शव शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ पाया गया। उनके गले में स्कूल का आई-कार्ड लगाया हुआ था जिससे पहचान हो पाई, वहीं पास में उनकी बाइक भी खड़ी मिली। शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या रविवार देर रात की गई होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने, CCTV देखने और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43