Uttar Pradesh

भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 9 युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 4 लड़के, लड़ चुकीं हैं चुनाव

वाराणसी : स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस की टीम ने फ्लैट से 9 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से पुलिस की टीम को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में ये घिनौना कारोबार चल रहा था वो भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति के नाम पर दर्ज है। हालांकि ये फ्लैट किराए पर दिया गया था। फिलहाल पुलिस की टीम युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के हवाले पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शक्ति शिखा अपार्टमेंट लंबे समय से देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के कई और ठिकानों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश तो वहां 9 लड़कियां और 4 लड़के संदिग्ध हालत में मिले हैं। पुलिस की टीम को फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, मोबाइल मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है।

भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति के नाम है फ्लैट

बता दें कि शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। शालिनी यादव ने कांग्रेस के टिकट पर 2017 में मेयर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वो 2019 में सपा में शामिल हुईं और सपा के टिकट से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ीं। वो करीब दो लाख वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं, 24 जुलाई 2023 को शालिनी यादव ने भाजपा की सदस्यता ली। शालिनी के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी।

हालांकि, शालिनी अभी भाजपा में किसी पद पर नहीं थीं। शालिनी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें राजनीति अपने ससुर कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री रहे श्याम लाल यादव से मिली है। गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी श्यामलाल यादव के छोटे बेटे अरुण से हुई है। BHU से BA ऑनर्स करने के बाद शालिनी ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 22