कारोबार

Gold Silver Price : अब सोना पहनना नहीं, खरीदना हुआ महंगा!, एक ही झटके में आज 1200 रुपये की उछाल, जानिए आपके शहर में कितना हुआ 10 ग्राम गोल्ड का भाव…

नई दिल्ली : आज सोने और चांदी के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 1,200 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी 1,100 रुपये की तेजी के साथ बढ़ा। कल दोनों कैरेट के भाव क्रमशः 1,740 और 1,600 रुपये घटे थे। इस तरह पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में आज बड़ा सुधार देखने को मिला है।

आज भारत में 24 कैरेट सोने के ताजा भाव (रुपये में)

ग्रामआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹12,501₹12,381+₹120
8 ग्राम₹1,00,008₹99,048+₹960
10 ग्राम₹1,25,010₹1,23,810+₹1,200
100 ग्राम₹12,50,100₹12,38,100+₹12,000

देश में आज सोने का भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। निवेशक और खरीदार इन रेट्स पर नजर रख रहे हैं ताकि सही समय पर खरीद-बिक्री की योजना बनाई जा सके। राजधानी दिल्ली के भाव के बाद मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद जैसे शहरों में भी सोने के भाव में भी बदलाव देखा गया। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चेन्नई में सोने की कीमत 1,25,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के रेट (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)18 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली12,50111,4609,379
पटना12,49111,4509,369
मुंबई12,48611,4459,364
अहमदाबाद12,49111,4509,369
हैदराबाद12,48611,4459,364
कोलकाता12,48611,4459,364
लखनऊ12,50111,4609,379
जयपुर12,50111,4609,379
बैंगलोर12,48611,4459,364
चेन्नई12,54611,5009,600

चांदी की चमक में भी तेजी

चांदी की कीमतों में भी आज मजबूती आई है। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक चांदी सस्ती हुई थी, लेकिन आज यह 3,000 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 1,65,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 17 और 18 नवंबर को क्रमशः चांदी 2,000 और 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी। इस तरह आज का उछाल चांदी के निवेशकों के लिए राहत का संकेत है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सोने के भाव (1 ग्राम)

दिनांक24 कैरेट सोना (₹)दिन का बदलाव22 कैरेट सोना (₹)बदलाव
19 नवंबर 202512,50112011,460110
18 नवंबर 202512,381-17411,350-160
17 नवंबर 202512,5553211,51030
16 नवंबर 202512,523011,4800
15 नवंबर 202512,523-19611,480-180
14 नवंबर 202512,719-15811,660-145
13 नवंबर 202512,87731111,805285
12 नवंबर 202512,566-3111,520-30
11 नवंबर 202512,59720011,550185
10 नवंबर 202512,39718011,365165

बाजार विशेषज्ञों की सलाह

मेहता इक्विटीज का कहना है कि शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव के बावजूद, केंद्रीय बैंक की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोना इस साल मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। फेड की ब्याज दर नीति जारी रहने तक सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। विशेषज्ञ का कहना है कि फिलहाल सोना एक रिस्क-क्लास की तरह व्यवहार कर रहा है। जब कोई एसेट नया स्तर बनाता है, तो कंसोलिडेशन की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में निवेशकों को सोने में आक्रामक निवेश से बचने की सलाह दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Diesel Price Update Today : 9 रुपए सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में भी बड़ी राहत, नए साल पर मिली खुशियों की सौगात

बिजनेस : महंगाई की मार झेल रही जनता को केंद्र सरकार ने नए साल के पहले ही दिन…

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकैट, शॉपिंग मॉल में किराए के कमरे में हो रहा था पूरा खेल

मेरठ : मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक लोकप्रिय अस्पताल के पास स्थित एक…

Petrol Diesel Price : पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, नए साल से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी…

1 of 4