Gariyaband

CG : डाॅक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलदल से भरे तालाब में जा घुसी मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद ….

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलदल से भरे तालाब में जा घुसी। इस भीषण हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार फिंगेश्वर के जामगांव में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डाॅ.नितेश सिन्हा की मौत हो गयी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग और मृतक के परिवार में मातम व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना राजिम के किरई गांव में घटित हुई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृत डाॅ.नितेश सिन्हा मूलतः अभनपुर के केन्द्री गांव के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग फिंगेश्वर के जामगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सहायक नेत्र अधिकारी के रूप में थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात डाॅ.नितेश सिन्हा अपनी कार से फिंगेश्वर से अभनपुर की तरफ रवाना हुए थे।

तभी ग्राम किरई के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पेड़ को टक्कर मारते हुए दलदल से भरे तालाब में जा गिरी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल डाॅ.नितेश सिन्हा को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर लाया गया। आनन फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : परिवार उड़ा रहा था शादी की दावत, इधर, चोरों ने उड़ा लिये लाखों के गहने, पुलिस आरोपियों को दबोचा

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4