Raipur

CG ACB Raid : चिकित्सा शिक्षा कार्यालय के बाबू को ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा, लंबित वित्तीय लाभों को जारी करने मांगा रकम…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नया रायपुर स्थित आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में कार्यरत बाबू चवाराम बंजारे को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे ने ACB को शिकायत दर्ज की। तुकाराम ने बताया कि उनके सामान्य भविष्य निधि (GPF) और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को जारी करने के लिए बाबू चवाराम बंजारे ने उनसे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ACB ने प्राथमिक जांच की, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद, ACB ने सोमवार को एक जाल बिछाया और चवाराम को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ACB अधिकारियों के अनुसार, रायपुर यूनिट ने तुकाराम लहरे की शिकायत के आधार पर एक सुनियोजित ऑपरेशन तैयार किया। रिश्वत की रकम के लिए चवाराम ने तुकाराम को चिकित्सा शिक्षा कार्यालय बुलाया था। जैसे ही चवाराम ने 50,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार की, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। रिश्वत की रकम को रासायनिक रूप से चिह्नित नोटों के रूप में जब्त किया गया, और यह पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई।

ACB ने चवाराम बंजारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। ACB यह भी जांच कर रही है कि क्या चवाराम पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। रायपुर ACB के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी टीम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52