Durg

CG : अल्ट्रासाउंड के नाम पर डॉक्टर ने बंद कमरे में गर्भवती को टच कराया प्राइवेट पार्ट, महिला के नाजुक अंगों से भी की छेड़छाड़

भिलाई : गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड के दौरान अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंनें जांच के बहाने मेरे प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरे और अपने पैंट की जिप खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट टच करवाने की कोशश की है। फिलहाल पीड़िता की​ शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गर्भवती महिला भिलाई टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली है। वह रूटीन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गुरुवार को नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। पीडि़त महिला ने सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि डॉ. गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने अपने ही प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। वहीं पेंट की चेन खोल दी और प्राइवेट पार्ट को कई बार हाथ उससे टच करवाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान अल्टासाउंड कक्ष में कोई नर्स भी उपस्थित नहीं थी। डॉक्टर की हरकत से पीड़िता असहज हो गई और तत्काल कमरे से बाहर निकलकर अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने इमेज डायग्नोस्टिक सेंटर नेहरू नगर के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि शिकायत दर्ज होते ही कल रात हड़कंप मच गया, जिसके बाद डायग्नोसिस सेंटर के मालिक अपने राजनीतिक रसूख का प्रयोग करते हुए पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17