Raipur

CG Crime : शराब दुकान के गार्ड की हत्या, शराब नही मिलने के विवाद में युवक न पीट – पीटकर ले ली जान

रायपुर : राजधानी रायपुर में शराब नहीं मिलने से नाराज युवक ने दुकान के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दुकान बंद होने के बाद युवक शराब खरीदने दुकान पहुंचा था। दुकान के गार्ड ने शराब नही मिलने की बात कहकर उसे लौटा दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने देर रात दोबारा दुकान पहुंचकर गार्ड पर राॅड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आरोपी शराब खरीदने के लिए खम्हारडीह स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचा था। उस समय दुकान बंद हो चुकी थी। लिहाजा ड्यूटी पर तैनात गार्ड संदीप पटेल ने आरोपी को बताया कि अब दुकान बंद है और शराब नहीं दी जा सकती। इस पर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।

लेकिन रात करीब 11ः30 बजे के लगभग आरोपी दोबारा लौटा। अपने साथ लोहे की रॉड लेकर शराब भट्टी पहुंचे आरोपी ने गार्ड संदीप पटेल पर अचानक हमला कर दिया। उसने गार्ड के सिर और शरीर पर राॅड से ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भींगराज बघेल को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैै।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 91